बड़ी खबर: पुलिस मुख्यालय में कोरोना मरीज मिलने के बाद से मचा हड़कंप, PHQ में अब नहीं मिलेगी सीधे एंट्री
रायपुर | प्रदेश में बढ़ते कोरोना के बिच डॉक्टर, पुलिस भी कोरोना के शिकार हो रहे है| छत्तीसगढ़ में पुलिस मुख्यालय में कोरोना मरीज मिलने के बाद से हड़कम मच गया है। जिसके बाद से ही PHQ में किसी को भी सीधे एंट्री नहीं मिलेगी। आम लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को भी अपाइंटमेंट लेना होगा। पुराने पुलिस मुख्यालय के आधा दर्जन से ज्यादा अफसरों-जवानों में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद DGP डीएम अवस्थी ने सुरक्षा के लिहाज से किसी का भी बिना अनुमति लिए मुख्यालय आना पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्होंने नए ,पुराने पुलिस मुख्यालय के एक-एक अफसर और जवान का कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश भी दे दिए हैं।
आपको बता दे की पुराने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में कोरोना संक्रमित जवानो के मिलने के बाद मुख्यालय परिसर को सैनेटाइस किया गया| साथ ही आज पुराने पुलिस मुख्यालय के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया|





