बड़ी खबर: रायपुर के रेलवे स्टेशन में पकड़ाया गांजा, एक अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिट्ठु बैग में रखा 5 किलों गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त सोमवार को दोपहर रेलवे पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर सीमेंट सीट पर बैठा एक व्यक्ति जो कटा-फटा जिंस व टी-शर्ट पहना हुआ है गांजा रखा है। जिसके बाद पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 1 पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ उसके कब्जे से एक पिट्ठु बैग में रखा 5 किलों गांजा अनुमानित कीमत 25000 रुपये को जब्त की है। पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विजय बेरवा 26 वर्ष पिता राम कुंवर बेरवा निवासी ग्राम विचारस थाना सदर टॉक-टॉक राजस्थान बताया है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध कायम कर हिरासत में लिया है।




