बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण की स्थिति पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री कर रहे प्रदेश के सुरक्षाबल प्रमुखों के साथ समीक्षा
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत विभिन्न सुरक्षा बलों के प्रमुखों, राज्य सैनिक कल्याण ,एनसीसी के प्रमुखों से जवानों के टीकाकरण , कोरोना संक्रमण की स्थिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंस में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजीपी डी एम अवस्थी मौजूद हैं।




