बड़ी खबर : ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे जीपी सिंह, जारी है पूछताछ...
रायपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह आज ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीपी सिंह सुप्रीम कोर्ट की ऑर्डर कॉपी लेकर ईओडब्ल्यू के कार्यालय के अंदर उपस्थित हैं। वही जीपी सिंह से अंदर कक्ष में पूछताछ की जा रही है। उनके वकील भी साथ मे मौजूद है। दरअसल ईओडब्ल्यू में दर्ज आय से अधिक सम्पति के मामले में ईओडब्ल्यू ने उन्हें तीन बार नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो नही पहुंचे। अब चौथी बार नोटिस मिलने के बाद वो पहुंचे है।
ज्ञातव्य है कि आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। जीपी सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो और इकनॉमिक ऑफेंस विंग की छापेमारी के बाद राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। अब छत्तीसगढ़ पुलिस ने देशद्रोह (राजद्रोह) का मामला दर्ज किया है। एक जुलाई से तीन जुलाई तक जीपी सिंह के रायपुर स्तिथ घर और उनके अलग-अलग ठिकानों पर एसीबी ने छापे मारे थे और करीब 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की थीं।




