CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: जीएसटी की टीम ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दी एक साथ दबिश, पकड़ी 20 करोड़ की कर चोरी

 बड़ी खबर: जीएसटी की टीम ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दी एक साथ दबिश, पकड़ी 20 करोड़ की कर चोरी
Share

रायगढ़। जीएसटी टीम ने सरायपाली स्थित नवदुर्गा फ्यूल्स में छापा मारा, 20 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई, 6 करोड़ की वसूली की।

जीएसटी की एक टीम रायगढ़ भी रवाना की गई थी। इस टीम में डिप्टी कमिश्नर एमपीएस तिवारी के साथ दूसरे स्टाफ शामिल थे। टीम ने सरायपाली स्थित नवदुर्गा फ्यूल्स में छापा मारा। इस कारोबारी से सृष्टि और अन्य नामकर सरिया भी बनाया जाता है। कर अपवंचन के मामले में अधिकारियों ने 20 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई है। इसमें से 6 करोड़ रुपए की वसूली भी कर ली गई है। अधिकारियों ने पाया कि एकाउंट में गड़बड़ी है तो भौतिक सत्यापन के दौरान भी स्टार और रजिस्टर में अंतर पाया गया। जांच जारी है और कर चोरी का मामला बढ़ सकता है।

बिलासपुर जीएसटी की टीम ने संभाग भर में एक साथ पान मसाला और सरिया कारोबारियों पर छापा मारते हुए 55 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी है। बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ में एक साथ दी। इस दबिश से कारोबारियों में हड़कंप है। जीएसटी टीम ने कर अपवंचन के मामले में 6 करोड़ रुपए की वसूली भी कर ली है। टीम के अधिकारियों ने रिकार्ड, लैपटाप, हार्ड डिस्क जब्त कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक टैक्स चोरी की राशि बढ़ सकती है साथ ही इस मामले में अभी और भी खुलासे हो सकते हैं।

लाॅकडाउन के बाद से ही जीएसटी के अधिकारियों का शिकायत मिल रही थी कि कारोबारियों से टैक्स चोरी की जा रही है। इसके बाद से इनकी कुंडली बनाई जा रही थी। खास तौर पर पान मसाला और जर्दा कारोबारियों पर अधिकारियों की नजर थी। शिकायत पुख्ता होने के बाद संभागीय स्तर पर तीन टीम बनाई गई। इसमें से एक बिलासपुर, दूसरी कोरबा और तीसरी टीम को रायगढ़ रवाना किया गया। बिलासपुर और कोरबा में पान मसाला कारोबारियों पर छापा मारा गया तो रायगढ़ में सरिया को होलसेल कारोबारी के दुकान और फैक्ट्री में दबिश दी गई।

 व्यापार विहार में छापे से हड़कंप:-
जीएसटी की एक टीम ने बिलासपुर में व्यापार विहार में पान मसाला कारोबारी टहकन दास-सुंदर दास के तीन ठिकानों पर कार्रवाई की। यह कारोबारी पान मसाला के साथ ही माचिस का भी व्यापार करता है। इसकी एक फर्म सरकंडा में भी। कार्रवाई में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर आलोक सिंह, सुमित महोबिया के साथ इंस्पेक्टर शामिल थे। दो दिनों तक चली इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर कर चोरी की बात अधिकारी कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक सभी रिकार्ड जांच के लिए कब्जे में ले लिए हैं। स्क्रूटनी के बाद ही मालूम पड़ेगा कि कुल टैक्स चोरी कितने की है।


जानकारी छिपाते रहे सभी अधिकारी:-
जीएसटी अधिकारियों ने एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई की लेकिन जानकारी छिपाते रहे। जांच जारी है कहते हुए मामले को टालने की कोेशिश भी होती रही। आरोप तो यह भी लगा कि छापे के बाद कारोबारियों से सेटिंग की जा रही है। हालांकि दोपहर तक मामला खुल गया और फिर अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के मुताबिक विभाग अपने पोर्टल से टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर नजर रख रहा है। जिनका टर्नओवर ज्यादा है, लेकिन वह उस हिसाब से टैक्स जमा नहीं कर रहे, विभाग ने ऐसे सभी व्यापारियों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन कारोबारियों ने पोर्टल पर कई करोड़ का टर्न ओवर दर्शाया था, मगर, उसके हिसाब से टैक्स कम जमा कर रहे थे।

विमल कारोबारी के गोदाम में दबिश:-
संभागीय जीएसटी की टीम ने कोरबा में पान मसाला कारोबारी पारेख ट्रेडर्स के दुकान और गोदाम में छापा मारा। इसने विमल गुटखा की एजेंसी ले रखी है। जांच के बाद इस दुकान को सील कर दिया गया है तो टैक्स चोरी की गणना की जा रही है। कार्रवाई में कोरबा की डिप्टी कमिश्नर श्वेता यादव के साथ बिलासपुर के अधिकारी और स्टाफ शामिल थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक पान मसाला व्यवसाई से कारोबार में आय-व्यय का ब्योरा जुटाया जा रहा है और कारोबारी से लगातार पूछताछ की जा रही है।


Share

Leave a Reply