बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के इन 57 निजी अस्पतालों को दी कोरोना वैक्सीनेशन की अनुमति, देखे पूरी सूची
रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के 57 निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन के लिए अनुमति दे दी है। साथ ही बता दे शहर के 31 सरकारी हास्पिटलों में निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं कई निजी अस्पतालों को भी वैक्सीनेशन की इजाजत मिली है, लेकिन निजी हॉस्पिटल में वैक्सीन लगाने के लिए शुल्क देना होगा। अब निजी हास्पिटल में डाक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स को सेंकेंड डोज की वैक्सीन लगाई जाएगी। आज शनिवार से ही सभी जगह में कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो गया है।
जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने कहा कि डाक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स अगर निजी हास्पीटल में सेंकेंड डोज लगवाते हैं, तो चार्ज देना होगा। पहले चरण में निजी हास्पिटलों में सरकारी टीका था। सरकारी कर्मचारी वैक्सीन लगाते थे, अब सभी कर्मचारी सहित सभी व्यवस्था को वापस ले लिया गया है। सरकारी वैक्सीन सेंटर सभी को तैनात कर दिया गया है, सरकारी वैक्सीन सेंटर में निशुल्क टीकाकरण जारी है।
स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन के लिए हास्पिटलों की सूची जारी की है-







