CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: राजधानी के इस इलाके में मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप

 बड़ी खबर: राजधानी के इस इलाके में मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप
Share

रायपुर। राजधानी के समता कॉलोनी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब निजी राइस मिल में नर कंकाल मिला. इसकी खबर फैलते ही लोग सकते में आ गए. देखते ही देखते इसकी सूचना पुलिस तक भी पहुंची जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मामला आजाद चौक थाना इलाके का है. नूतन राइस मिल में यह नरकंकाल मिला है. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पार्षद को दी, जिसके बाद पार्षद ने पुलिस को इसकी जानकारी पहुंचाई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची. शव कई टुकड़ों में बंटे हुए थे. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह 60 से 65 साल के बुजुर्ग का नर कंकाल लग रहा है जो करीब 10 से 15 दिन ही पुराना है. लाश को कुत्तों ने नोच नोच कर खाया है जिसके चलते इसते टुकड़े कई जगहों पर पड़े हुए हैं. पुलिस के लिए शव को पहचानना बेहद मुश्किल है इसलिए पुलिस थाने में हुई लापता की शिकायतों की पड़ताल करने में जुट गई है. आज़ाद चौक थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों ने सूचना दी की मिल के पास से बदबू आ रही है तब पेट्रोलिंग पुलिस ने बदबू आने की वजह ढूंढी तो उन्हें नर कंकाल मिला। कंकाल किसी पुरुष की है जिसके अनुमानित उम्र 60 से 65 वर्ष जताई जा रही है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply