बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 5वीं का ये छात्र देगा दसवीं की परीक्षा, जानिए क्या है ये पूरा मामला
रायपुर। दुर्ग-भिलाई प्रदेश ही नहीं देशभर में एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है। यहां देशभर से लोग पीईटी-पीएमटी सहित कई प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं आते हैं।
इसी कड़ी में दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जिले के लिवजोत सिंह अरोड़ा को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने महज 11 साल की आयु में 10वीं की परीक्षा देने की अनुमति दी है।
पढ़ें : UNION BUDGET 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश की बजट 2021-2022, बजट देखें एक नजर में
मिली जानकारी के अनुसार लिवजोत सिंह अरोड़ा का दुर्ग जिला अस्पताल में बौद्धिक टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट में बच्चे का बौद्धिक स्तर 16 साल के अनुसार पाया गया।
बताया गया कि लिवजोत सिंह अरोड़ा अभी कक्षा पांचवी का छात्र है। ज्ञात हो कि साल 2013 में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12 साल के बच्चे को भी ऐसी ही अनुमति दी थी।




