CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : रायपुर में महिला के आशिक ने की पति की हत्या, शराब में जहर देकर दिया अंजाम

बड़ी खबर : रायपुर में महिला के आशिक ने की पति की हत्या, शराब में जहर देकर दिया अंजाम
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक व्यक्ति ने शादीशुदा महिला से अवैध संबंध की वजह से अपने दोस्त को शराब के साथ जहर देकर हत्या कर दिया। इस मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


 मंदिर हसौद थाना इलाके के चंदखुरी गांव में 12 सितंबर को दोपहर द्रोण कुमार सेन 32 वर्ष पिता गेंदराम सेन का शव नगपुरा जावा रोड के किनारे नाले के पास मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर दिए जाने की पुष्टि होने के बाद घटना वाले दिन के सीसीटीवी फु टेज की जांच करने के साथ ही गांव के रहवासियों से पूछताछ की थी। तब पुलिस को पता चला था कि मृतक की पत्नी के साथ पुनीत धीवर 30 वर्ष पिता दौलत धीवर निवासी चंदखुरी बस्ती मंदिर हसौद रायपुर के शख्स का अवैध संबंध है। हत्या के इस मामले में पुलिस के शक की सुई पुनीत धीवर पर ही घूम रही थी और जब उसके खिलाफ  पुख्ता सबूत जुटा आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, तब उसने द्रोण कुमार की हत्या का जुर्म कबूला कर लिया। पुलिस ने बताया कि सात माह पूर्व ही इस अवैध संबंध के बारे में सबको पता चल गया था। 

मगर, महिला के आशिक पुनीत ने यह बात जाहिर नहीं होने दी और सबको धोखे में रखने की कोशिश करता रहा। मामले के खुलने के बाद वह द्रोणकुमार को रास्ते से हटाने के बारे में साजिश रचता रहा। एक दिन द्रोणकुमार को विश्वास में लेकर पुनीत ने शराब पीने के लिए बुलाया और मौका पाते ही शराब के गिलास में जहर मिला दिया, जिससे द्रोण सेन की मृत्यु हो गयी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


Share

Leave a Reply