CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: राजाधानी में युवक को चाकू मारकर लुट-पाट, 3 अज्ञात बाईक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

 बड़ी खबर: राजाधानी में युवक को चाकू मारकर लुट-पाट, 3 अज्ञात बाईक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम
Share

रायपुर। राजाधानी रायपुर में बाईक सवार 3 अज्ञात लड़कों ने चाकू मारकर एक नग मोबाईल व 35 सौ रुपये नगद लूट कर भाग गए। घटना की रिपोर्ट मानाकैम्प थाने में दर्ज गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार हाऊसिंगबोर्ड कालोनी बोरियाकला मुजगहन निवासी गुलाब साखरे 24 वर्ष पिता गणेश साखरे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी शदाणी दरबार स्थित पदमश्री फर्नीचर में काम करता है। 7 मार्च को रात्रि 09.30 बजे अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से शराब खरीदने डूमरतराई शराब दुकान गया था। शराब दुकान पहुंचने से पहले पेशाब करने के लिये सड़क किनारे खड़ा था। तभी हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04/8026 में सवार 3 अज्ञात लड़के जान बुझकर प्रार्थी को ठोकर मार दिये। जिसके बाद देखकर चलाओं कहने पर उसमें से दो लड़के चाकू निकालकर प्रार्थी के कुल्हे पर वार कर चोट पहुंचाया जिसके चलते खून निकलने लगा तथा तीसरा लड़का जेब में हाथ डालकर 35 सौ रुपये एवं वीवो कंपनी का वाई 20 मोबाईल अनुमानित कीमत 8000 रुपये लूट लिया। प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि सभी आरोपियों की उम्र 25 से 26 वर्ष के आसपास है। इसके बाद तीनों आरोपी मोटरसाइलिक पर बैठकर भाग गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत लूट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

 



Share

Leave a Reply