CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: राजधानी में कट्टा-चाकू से लैस बदमाश लूट की नियत से शराब दुकान और ढाबे में घुसे

   बड़ी खबर: राजधानी में कट्टा-चाकू से लैस बदमाश लूट की नियत से शराब दुकान और ढाबे में घुसे
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडीनगर थानाक्षेत्र में सोमवार को शाम भनपुरी इलाके में चार बदमाशों ने अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर शराब खरीदने खड़े लोगों लोगों को चाकू व पिस्टल ?लहराकर दशहत फैलाकर शराब भ_ी में लूट की नियत से घुसने तथा ढाबा के अंदर घुसकर कर्मचारियों से मारपीट कर नगदी व चाकलेट का डिब्बा लूट लेने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोवर्धननगर खमतराई निवासी जितेन्द्र कुमार धृत लहरे 30 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 20 सितंबर को विदेशी मदिरा दुकान लाखेनगर रायपुरा ओवर ?ब्रिज के पास शराब दुकान में वह सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है। सोमवार को शाम करीबन 5:30 बजे के आस पास शराब दुकान संचालन के दौरान 3- 4 लड़के भट्टी परिसर में अपने हाथो मे चाकु एवं पिस्तौल जैसे हथियार लेकर शराब भट्टी के बाहर शराब खरीद रहे लोगो को डराते धमकाते हुऐ शराब दुकान में लुट करने के ईरादे से घुसने का प्रयास किया। प्रार्थी शराब दुकान में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ मिलकर तुरंत दुकान के शटर एवं दरवाजा काऊन्टर को बंद कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने दरवाजा काऊन्टर को खोलने एवं तोडऩे का प्रयास किया तथा  शटर खोलने के लिए धमकाने लगे जब वे काफी प्रयास करने के बाद भी शटर खुलवाने में कामयाब नही हुए व पुलिस को फोन करने पर सभी आरोपी रोड तरफ भाग गये।आरोपियों के बारे में आस—पास के लोगों ने उनका नाम मोना राव, नवीन वर्मा , गोपी एंव वेंकटेंश बताया है।

इसी तरह मंजीत हाईटस थाना डीडी नगर निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का लक ढाबा के नाम से दुकान एवं होटल रायपुरा चौक  के पास है जिसका सचांलन करता 20 सितंबर को शाम करीबन 5:40 बजे  प्रार्थी अपने होटल में था ,उसी समय मोना राव,नवीन वर्मा,गोपी एंव वेंकटेंश चाकू,कट्टा लहराते हुए एक साथ शराब भट्टी के तरफ से दौड़ते हुये आये व ढाबा व दुकान में काम कर रहे वर्कर तथा उसे चाकू एवं पिस्तौल दिखाकर डराते धमकाते हुये मारपीट कर करीब 5 डिब्बा चाकलेट तथा जेब से 300 रुपये लूट लिया। आरोपियों ने  होटल में रखे चार पाँच कुर्सी को पटक कर तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने धारा 393,427 का मामला दर्ज कर लिया है।


Share

Leave a Reply