CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बाप-बेटा और बेटी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बाप-बेटा और बेटी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Share

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पथरिया इलाका आज ट्रिपल मर्डर से थर्रा उठा है, जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद आज तड़के 3 लोगों की हत्या के बाद समाप्त हुआ। आरोपियों ने बाप-बेटा और उसकी बेटी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना पथरिया थाना क्षेत्र के जरेली गांव की है।

मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जरेली गांव में आज सुबह लोचन उसके पुत्र गणेश और पुत्री सविता का गांव के तेजराम बंजारे,पुत्र मुकुंद सहित 5 लोग से विवाद हुआ। पुलिस कप्तान अरविंद कुजूर ने बताया कि पुरानी रंजिश व जमीन विवाद के चलते दोनो पक्षो में आज सुबह जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद तेजराम बंजारे उसके पुत्र मुकुंद सहित अन्य लोगों ने लोचन उसके बेटे व बेटी पर लाठी डंडे से इस कदर जानलेवा हमला किया, कि मौके पर ही तीनो की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर एसपी अरविंद कुजूर, एसडीपीओ साधना सिंह समेत पुलिस अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंची, मौके का मुआयना कर आरोपी तेजराम, पुत्र मुकुंद समेत 5 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।


Share

Leave a Reply