बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि, आदेश जारी...
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।राज्य शासन के इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों को 22 की जगह अब 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बता दें कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का 1 अगस्त 2022 से नगद भुगतान किया जाएगा।




