CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: हीरा तस्करी करते अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 21 लाख का बहुमूल्य हीरा जब्त

 बड़ी खबर: हीरा तस्करी करते अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 21 लाख का बहुमूल्य हीरा जब्त
Share

जगदलपुर। बहुमूल्य रत्न हीरा की तस्करी करते हुए 01 तस्कर को बस्तर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी अवैध रूप से हीरा की तस्करी करने के लिए गुजरात से जगदलपुर आया था।


मिली जानकारी के अनुसार हीरा तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 21 लाख का बहुमूल्य हीरा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हेरीलाल नाविक, संजय वट्टी बी.जी.जोशी, सउनि. नीलाम्बर नाग, दिलीप मंडल, आरक्षक रवीन्द्र ठाकुर, बबलु ठाकुर व दीपक कुमार के टीम द्वारा कार्यवाही हेतु रवाना होकर घटनास्थल चांदनी चैक पुनम लॉज पहुंचकर, एक संदिग्ध व्यक्ति कि पहचान कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी का नाम पता पुछने पर अपना नाम श्रेयांश दोषी पिता माहसुखलाल दोषी उम्र 44 साल नि.ई-601 शांती दीप रेसीडेंसी नियर सौरभ पुलिस चैक न्यु टी.जी.बी.रोड पॉल एल.पी. सवाणी रोड सुरत गुजरात रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से कुल 17 प्रकार बहुमुल्य हीरा रत्न 55 कैरेट एवं 08 नग राशि रत्न, कीमती अनुमानित 21,0000 रुपए व मोबाईल को बरामद कर किया गया। इस संबंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। उक्त हीरा को गुजरात के एक व्यक्ति से लेकर ग्राहक के तलाश में जगदलपुर आना बताया। आरोपी श्रेयांशी दोषी के द्वारा  अवैध रुप से बहुमूल्य रत्नों की तस्करी करते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली जगदलपुर अपराध दर्ज किया गया है।


Share

Leave a Reply