CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर : नशीला टेबलेट व कफ सिरप बेचते मेडिकल स्टोर्स का संचालक गिरफ्तार

   बड़ी खबर रायपुर :  नशीला टेबलेट व कफ सिरप बेचते मेडिकल स्टोर्स का संचालक गिरफ्तार
Share

रायपुर। मेडिकल स्टोर्स में नशे का कफ सिरप व टेबलेट बेचने की सुचना पर पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर 120 नग नशीला टेबलेट तथा 89 नग कफ सिरप जब्त कर मेडिकल स्टोर्स के संचालक को गिरफ्तार किया  है।

मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर को मुखबीर की सुचना पर आरएम मेडिकल रावांभाठा में नशीला टेबलेट तथा कफ सिरप बेचने की सुचना मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर्स में टेबलेट व कफ सिरप खरीदने भेजा। दुकानदार द्वारा बिना पर्ची टेबलेट तथा कफ सिरप बेचने के दौरान मौके पर मौजुद पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर्स में रेड की कार्रवाई कर 120 नग नशीला टेबलेट तथा 89 नग कफ सिरप कुल कीमत 11806 रुपये को जब्त कर मेडिकल संचालक प्रफुल दूबे 38 वर्ष पिता कृष्ण कुमार दूबे निवासी वार्ड नंबर 12 रावांभाठा रायपुर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 21  के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

 



Share

Leave a Reply