बड़ी खबर : जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 गंभीर...
सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी। इस घटना में चार जवान की मौत हो गई और 3 घायल गंभीर रूप हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना सुकमा जिले के मरईगुड़ा थाना इलाके के लिगमपल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है।
कैंप में एक सीआरपीएफ जवान ने साथी जवान पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में 3 जवान घायल गंभीर रूप हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।




