बड़ी खबर: रायपुर के कबीर नगर इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, देखे आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यहाँ आए दिन कोरोना के नये नये मरीज निकलकर बाहर आ रहे है। जिससे की शासन प्रसासन में हडकंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में कोरोना के मरीज मिलने के बाद रायपुर के कबीर नगर इलाके को कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कबीर नगर इलाके में सभी दुकानें, कार्यालय सहित प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। साथ ही प्रशासन द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल की जांच की जाएगी।




