CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: कलयुगी पुत्र ने बसूले से पिता का काटा गर्दन, जानिए आखिर क्या रही वजह

 बड़ी खबर: कलयुगी पुत्र ने बसूले से पिता का काटा गर्दन, जानिए आखिर क्या रही वजह
Share

बिलासपुर। कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत रिंगवार के आश्रित ग्राम पिपरपारा का है।

जहां रहने वाले भावन सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 60 को बीती रात उसके ही बेटे सियाराम उम्र 30 वर्ष ने बसुले से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र दोनों आंगन में सोए हुए थे।

आज सुबह जब घर के अन्य सदस्य सोकर उठे तो उनके होश उड़ गए, खून से तथपथ लाश बाड़ी में देखते ही सनसनी फैल गई। तभी परिजनों को पता चला हत्या करने वाला कोई और नहीं उनका बेटा ही है। मामले में रतनपुर पुलिस ने बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुट गई है।


Share

Leave a Reply