बड़ी खबर: रायपुर में फिर चाकू बाजी, दोस्तों के साथ बाईक में घूम रहा नाबालिग पर चाकू से वार
रायपुर। दोस्तों के साथ बाईक में बैठाकर घुमने निकले एक आपचारी बालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले की शिकायत डीडीनगर थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बंजारी नगर डीडीनगर निवासी पुलकित उर्फ अमीत बघेल 15 वर्ष पिता हरीश बघेल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 11 अगस्त को सुबह 7.30 बजे वह अपने घर के सामने मंदिर के पास खड़ा था। तभी उसके जान पहचान का रवि सेन अपने दोस्त के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से आकर घुमने चलने कहा। जिस पर वह बाईक के पीछे बैठकर उनके साथ घुमने निकल गया। सेक्टर 04 सेन्चुरी कालोनी के पास पहुंचने रवि का दोस्त पुलकित को उतने बोला व पैदल घर जाने को कहा। इस पर इतनी दूर क्यो लाये मुझे घर छोड़ों कहने पर आरोपी ने उसके पेट में चाकू से तीन बार वार कर लहुलुहान कर दिया। आस-पास के लोगों को आते देख आरोपी वहां से भाग गए। पीडि़त को उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
इसी तरह खम्हारडीह इलाके में शक्ति नगर के रहने वाले सौरभ सिन्हा ने अपने साथ हुई मारपीट के माामले में शिकायत दर्ज करायी है कि वह शमशान की तरफ टहलते हुए जा रहा था। इस इलाके के बदमाश रोहित उर्फ हाका मारी और अमीत जगत ने उसका रास्ता रोक लिया। रोहित उर्फ हाका मारी ने सौरभ से उसका मोबाइल फोन मांग लिया। इंकार करने पर रोहित ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। सौरभ के कमर के निचले हिस्से में चाकू धंस गया। मोहल्ले के कुछ लोग जब भागकर सौरभ के करीब आए तो हमलावर भाग गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।




