बड़ी खबर: लाखों रुपए की प्रतिबंधित टेबलेट व सिरप जब्त, तीन संदिग्ध पुलिस हिरासत में
दुर्ग। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ तीन लोगाों से तीन बोरियों में करीब 10 लाख नशीली प्रतिबंधित दवाओं के टेबलेट्स जब्त किए हैं। इसके अलावा 10 पेटी कफ सीरप की बोतलें जब्त की गई है। इसकी कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है।
कोतवाली पुलिस ने मिलपारा दुर्ग से शनिवार को अप्पू नाम के युवक को पकड़ा आरोपी से पूछताछ के बाद उसके गिरोह में शामिल साथी की निशानदेही पर धमतरी के तस्कर को पकड़ा गया। पुलिस की एक टीम तीनों की निशानदेही पर देर रात अलग अलग गोदाम में छापामार कार्रवाई की। बहरहाल पुलिस की जांच देर रात तक जारी रही। प्राथमिक पूछताछ से स्पष्ट हुआ है कि तीनों आरोपी मेडिकल स्टोर और दवाई फैक्ट्री से प्रतिबंधित दवाएं खरीदकर मार्केट में खपाते थे। आरोपियों के संपर्क में कई एजेंट भी हैं।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अप्पू अपने साथी के साथ धमतरी से प्रतिबंधित दवाएं खरीदकर लाता था। इसके बाद एजेंटों के माध्यम से प्रतिबंधित टेबलेट और सीरप को खपा रहे थे। इसके पहले नेवई, खुर्सीपार और सुपेला पुलिस मेडिकल स्टोर संचालकों को भी प्रतिबंधित दवाएं बेचने के मामले में पकड़ चुकी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट जब्त किए गए थे। जिसके बाद पता चला था कि मेडिकल स्टोर संचालकों को आसानी से प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध हो जाती है। इन प्रतिबंधित दवाईयों को मेडिकल स्टोर संचालक बिना पर्ची के बेचते हैं। इसकी भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने पिछले छह महीने कार्रवाई करके ढाई हजार से अधिक सीरप की बोतल और 10 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित टेबलेट जब्त कर चुकी है। सभी कार्रवाई में यह स्पष्ट हुआ था कि नशे का कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां खरीदकर दो गुना दामों में नशेडिय़ों को बेचते है। मामले में पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है,जिसके बाद जल्द ही खुलासा पुलिस कर सकती है।




