बड़ी खबर: लॉकडाउन के दौरान बाड़ी में बना रहे थे महुआ शराब, पुलिस ने रेड की कार्रवाही कर किया जब्त
बिलासपुर। लॉकडाउन महुआ शराब बनाकर बेचने की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों की बाड़ी में रेड की कार्रवाई के दौरान 14 लीटर महुआ शराब तथा 3 नग गैस सिलेंडर एवं 3 चुल्हा व जस्ता का डेचका,जरिकेन व अन्य सामान बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम जलसों वर्मा पारा में 23 अप्रैल को शाम 5 बजे के आसपास रेड की कार्रवाई के दौरान अमेरिका वर्मा 32 वर्ष पति सुनील वर्मा के बाड़ी में छापामारने पर हाथ भट्ठी निर्मित 06 लीटर, गैस सिलिण्डर,चुल्हा एवं शराब बनाने व रखने के लिये जस्ता का डेचका व जरिकेन व शराब बिक्री के 200 रुपये नगद जब्त की है।
महिला पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गई। इसी तरह ग्राम जलसो वर्मा पारा में शुभम वर्मा 24 वर्ष पिता जगेन्द्र वर्मा के बाड़ी में महुआ शराब बनाने की सूचना पर रेड की कार्रवाई के दौरान छापामारकर 2 नग गैस सिलेंडर,2 नग गैस चुल्हा 08 लीटर महुआ शराब,2 नग जरिकेन जब्त की है। आरोपी कार्रवाही के दौरान मौका देखकर फरार हो गया। दोनों मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34/2,509 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




