बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के सपूत कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिवार पर माओवादी हमला, परिवार शहीद
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक दु:खद खबर सामने आ रही है। राज्य के रायगढ़ निवासी 46 असम राइफल्स में कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिवार पर माओवादियों ने एम्बुश लगाकर हमला कर दिया। हमले में करीब 6 लोगों के शहीद होने की खबर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में उनकी पत्नी और पुत्र भी शहीद हो गए हैं।




