बड़ी खबर: शादी शुदा सिरफिरे ने नाबालिग से किया प्यार का इजहार, नही मानने पर कर दिया आग के हवाले
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद इलाके में एकतरफा प्यार में पागल शाीशुदा व्यक्ति ने एक नाबालिग को आग में झोक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले प्यार का इजहार किया इसके बाद मिट्टी तेल डालकर नाबालिग को आग लगा दी। गंभीर रुप से झुलसी लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मंदिरहसौद के सेरीखेड़ी मित्तापारा इलाके में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने वाले आरोपी गगन पोर्ते 40 वर्ष कई फैंसी सामान घुम-घुम कर बेचता है। कई दिनों से नागालिग के पीछे पड़ा था। बुधवार 10 मार्च को रात करीब 3 बजे नाबालिग के घर में घुसकर जब्दस्ती प्यार का इजहार करने लगा। और जब नाबालिग ने मना किया तो सिरफिरे ने उसके ऊपर मिट्टी तेल उडेलकर आग लगा दी व खुद को भी आग के हवाले कर लिया। जिसके चलते नाबालिग 50 फीसदी जल जाने पर उसे अभनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं आरोपी भी 25 फीसदी जले डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।




