CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत कर रही है मोदी सरकार : मंत्री सीतारमण

बड़ी खबर : लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत कर रही है मोदी सरकार : मंत्री सीतारमण
Share

रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री आज छत्तीसगढ़ दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। करीब 500 गाडियों के साथ भाजयुमो के द्वारा बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2014 से अब तक विकास प्राथमिकता में रहा है। सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास के नारे के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। मोदी सरकार आर्थिक व्यवस्था में सुधार के रास्ते आगे बढ़ रही है। लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत कर रही है।

 

मंत्री सीतारमण ने कहा स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली पानी जैसे योजना को लेकर केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मुद्रा योजना के तहत छत्तीसगढ़ में छह लाख लोगों को लोन दिया गया है। स्टेंड अप इंडिया के तहत हर ब्रांच में एक एससी, एक एसटी को लोन दे जिससे अपना व्यवसाय शुरू कर सके।

कोरोना काल के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये राहत पैकेज की घोषणा किया गया था। जिसमें छोटे छोटे व्यापारियों को भी लोन दिया गया है।इसमें खास बात यह रही कि बैंक कर्मियों के द्वारा व्यापारियों को बुलाकर लोन दिया गया। और इसमें जब तक व्यापारियों के द्वारा मन नहीं करता तब तक बैंक कर्मी उसको लोन देना ही है।

छत्तीसगढ़ में 8 लाख महिलाओं के पास जनधन का खाता है जिसमें कोरोना काल के दौरान हर महीने ₹500 केंद्र सरकार के द्वारा उनके खाते में जमा कराया गया। निर्मला सीतारमण ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ग़रीबों के साथ अन्याय कर रही है।



Share

Leave a Reply