CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: राजधानी में साढ़े तीन करोड़ से अधिक की ठगी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: राजधानी में साढ़े तीन करोड़ से अधिक की ठगी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Share

रायपुर। राजधानी में करोड़ों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। बता दें कि शातिर ठग ने बिल्डर बनकर केनरा बैंक से 3 करोड़ 60 लाख 41 हजार रूपए की ठगी की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने फर्जी चेक लगाकर बैंक के रायपुर शाखा से 3 करोड़ 60 लाख 41 हजार रूपए निकाले है। जिसके बाद वह फरार हो गया। बैंक ने जब चेक की राशि लेने बिहार के संबंधित सरकारी विभाग के संपर्क किया तब असलियत का खुलासा हुआ। बैंक वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक नागपुर के वर्धा रोड राजीव नगर निवासी सुभाष हरिश्चंद्र काली ने 8 मार्च 2021 को टाटीबंध स्थित केनरा बैंक में चालू खाता खुलवाया खाता खुलवाते समय उसने स्वयं को विष्णु लक्ष्मी डेवलपर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड का प्रोपराइटर बताया था। साथ ही उसी फर्म के नाम पर खाता खोला था। आरोपी ने सात चेक लगाकर कुल रकम का आहरण किया है। दरअसल ठग ने बिहार रोड कार्पोरेशन लिमिटेड का चेक लगाया था। जबकि वह चेक उनके चेकबुक में ही नहीं था। जिसके बाद खुलासा हुआ कि ठग महाराष्ट्र का रहने वाला है।



Share

Leave a Reply