बड़ी खबर: रायपुर के पंडरी स्थित इन दुकानों पर नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग ने की छापे मारी
रायपुर। नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को पंडरी स्थित कॉपी हाउस एवं राजघराना किचन वर्कशॉप पर छापा मारा। इस दौरान वहां गंदगी पाये पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 3 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही की अगुवाई में नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायत प्राप्त होने पर पंडरी स्थित कॉफी हाउस एवं राजघराना किचन वर्कशॉप का सघन निरीक्षण कर वहां कोविड 19 प्रोटोकॉल का व्यवहारिक पालन किये जाने एवं सफाई व्यवस्था की प्रत्यक्ष जानकारी ली। इस दौरान कॉफी हाउस पंडरी एवं राजघराना किचन वर्कशॉप में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाना नहीं पाया गया एवं गन्दगी पायी गयी।
इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने तत्काल निर्देशित करते हुए जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी डी.आर. श्रीवास सहित जोन स्वच्छता निरीक्षक मोहम्मद सलीम खान एवं सम्बंधित वार्ड सफाई सुपरवाइजर की उपस्थिति में पंडरी में कॉफी हाउस एवं राजघराना किचन वर्कशॉप पर कुल 5000 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देकर वसूलने की कार्यवाही करवाई। सम्बंधित दोनों संस्थान में शासन द्वारा जारी कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूर्ण व्यवहारिक पालन अनिवार्य रूप से निरंतरता से करना हर हाल में सुनिश्चित करने सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने संचालकों को स्पष्ट निर्देशित किया।




