बड़ी खबर: राजधानी रायपुर के अलग-अगल इलाके में दो युवक की हत्या,एक आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रक्षा बंधन के दिन देर शाम चाकूबाजी की तीन बड़ी वारदातें सामने आई है। तीन अलग—अलग मामलों में दो युवक की हत्या हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार खमतराई के अलग-अलग इलाके में आज सुबह दो युवक की लाश मिली है। नीम डाबरी तालाब के पास आज सुबह युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह तालाब पहुंचे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। अज्ञात युवकों ने सिर कुचलकर युवक को मौत के घाट उतारा है। इधर भनपुरी इलाके में भी 1 युवक की हत्या हुई है। सेंदवारा तालाब के पास युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान हो चुकी है उसका नाम कोमल साहू उम्र 25 साल बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नहरपारा में जयप्रकाश डेहरे और भनपूरी के सेंधवार तालाब के पास कोमल साहू की हत्या हुई है। कोमल को निगरानी बदमाश है तथा जयप्रकाश की हत्या के आरोप में गोलू ध्रुव 18 वर्ष को पकड़ा गया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गोलू और मृतक की पहचान पहले से थी, रविवार रात दोनों एक साथ बैठे हुए थे। पूर्व में हुए विवाद को लेकर बहस होने लगी, जिस पर आरोपी ने पत्थर से सिर में मार कर हत्या कर दी। तथा भनपुरी में भी हत्या के आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
इसी तरह आमातालाब बंगाली होटल के पास समता कालोनी में एक युवक को पूर्व विवाद को लेकर चार लोगों ने हत्या करने की नियत से दौड़ा-दौड़ा कर हाथ-मुक्का व बैट तथा चाकू से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर आजाद चौक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक रुपेन्द्र निर्मलकर 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी के चचेरा भाई धमेन्द्र निर्मलकर उर्फ भुरु 22 अगस्त की देररात आमातालाब बंगाली होटल के पास बैठा था तभी टिल्लू बाग, पांडू दास अपने साथी सरोना निवासी सोनू निषाद, बिल्लू निषाद व अन्य लोगों के साथ आया और पुरानी विवाद को लेकर आज इसे जान से खत्म कर देगें बोलकर हत्या करने की नियत से सभी मिलकर हाथ, मुक्का, लात, लकड़ी का बैट तथा पांडु दास द्वारा अपने पास रखे धारदार चाकू से ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाये हैं। जिसके बाद वह अपनी जान बचाने वहां से भागने लगा इसके बाद आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारे जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है। शहर में लोग लगातार आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस पेट्रोलिग टीम पर सवाल उठाया जा रहा है।




