CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: शहर काँग्रेस अध्यक्ष पर पड़ोसी ने किया रॉड से हमला, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों से भी की बदसलूकी

 बड़ी खबर: शहर काँग्रेस अध्यक्ष पर पड़ोसी ने किया रॉड से हमला, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों से भी की बदसलूकी
Share

बिलासपुर। जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक पर पड़ोसी ने रॉड से हमला करके घायल कर दिया है, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से हमलावरों ने हुज्जतबाजी की। घायल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक को पुलिस मुलायजा के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। घटना को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है।सिविल लाइन पुलिस ने मामले 2 आरोपियों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है, कि कुत्ते को मारने को लेकर विवाद शुरू हुआ, और स्थिति खून खराबे तक पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ग्रीन गार्डन कालोनी में रहते हैं, उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के दो युवकों ने लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रमोद नायक रायपुर से घर पहुंचे ही थे, तभी घर के पास में कुछ लोग देशी कुत्तों को मार रहे थे, जिसका श्री नायक ने विरोध किया, तो उनके बीच बहस हुई, और युवकों ने प्रमोद नायक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिलहाल मामलें में पुलिस मुलाहिजा पश्चात जांच कर कार्यवाही करने की बात कर रही है, वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयोंं को गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Leave a Reply