बड़ी खबर: रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सूची
रायपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा।
देखे सूची-




