CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर नवविवाहिता ने कर ली शादी के दूसरे दिन ही आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 बड़ी खबर नवविवाहिता ने कर ली शादी के दूसरे दिन ही आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share

बालोद।  बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने विवाह के दूसरे दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 12 में युवती की शादी हुई थी। बहरहाल, दल्लीराजहरा पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि युवती ने देर रात फ ांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नवविवाहिता ने आखिऱ इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। यह अभी जांच का विषय बना हुआ है? जानकारी के मुताबिक, दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 12 निवासी महेश निषाद के पुत्र अनिल निषाद का की विवाह ग्राम लोण्डी के युवती उमेश्वरी निषाद से 28 अप्रैल को सामाजिक रीतिरिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ था।

उसके बाद दुल्हन के घर मे भी दूसरे दिन रिसेप्शन आयोजित की गई थी। इसके बाद पूरा परिवार नई बहू लाने की खुशियां मना ही रहे थे। और दूल्हा महेश अपनी विवाह के बाद गृहस्थ जीवन के सपने सजा रहा था। उसकी सारी खुशियां चंद घंटे में मातम में बदल गई।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि  युवती के घर वाले चौथिया लेकर आए हुए थे। लेकिन, पता नहीं किन कारणों से उसने आत्महत्या की है। बहरहाल, दोनो पक्षों से बयान दर्ज करने के बाद यदि किसी प्रकार से युवती को प्रताडि़त करना पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। मृतका के शव के पास किसी प्रकार कोई सोसाइडल नोट नहीं मिला हैं। इस पूरे प्रकरण में मर्ग कायम करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Leave a Reply