बड़ी खबर: रायपुर में फिर शादी का झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म
रायपुर। राजधानी रायपुर में नर्स स्टाफ के साथ डाक्टर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुढिय़ारी इलाके की रहने वाली स्टाफ नर्स 35 वर्ष ने डा.निखिल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने शिकाययत दर्ज करायी है कि दिसंबर 2015 से मार्च 2021 तक डाक्टर ने लगातार शादी का प्रलोभन देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। अब जब डाक्टर मुंबई शिफ्ट हो गया तब उसने बातचीत बंद कर दी।
जिसके बाद मुंबई पहुंची महिला ने आरोपित डाक्टर से मिलकर शादी के बारे में बात करनी चाही,परन्तु डाक्टर से मिलने से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में जीरो में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है। केस डायरी को रायपुर ट्रांसर्फर कर दिया। है प्रथम बार महिला के साथ डाक्टर ने गुढिय़ारी क्षेत्र में दुष्कर्म किया था इसलिए अपराध गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है।




