बड़ी खबर: घरेलू विवाद के चलते वृद्घ ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
महासमुंद। सरायपाली के ग्राम कुसमीसरार नीम माल खार के पास स्थित कौवहा पेड़ में घरेलू विवाद से दुखी होकर गांव के भगत सेठ पिता खण्डग सेठ (66) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है । पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर मर्ग कायम किया और सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है । प्रथम द़ष्टया पूछताछ में आए दिन परिजनों के साथ उनका विवाद होता था । इससे वह काफी दुखी था ।




