बड़ी खबर: रायपुर में मामुली बात पर युवक को धारदार हथियार से मारकर किया घायल
रायपुर। मामूली बात पर हत्या करने के नियत से एक युवक को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रुप से घायल कर देने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगानगर खमतराई निवासी अर्जून धु्रव 21 वर्ष पिता सरजू धु्रर्व ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह हमाली का काम करता है। 1 अगस्त को दोपहर 3 बजे के करीब प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ बैठा था तभी मोहल्ले का तरुण मानिकपुरी वहा आया व क्या कर रहे हो बोला। किसी ने जवाब नही दिया तब वहां से चला गया व वापस आकर हत्या करने की नियत से धारदार हथियार निकालकर पीडि़त के गले पर दो बार वार किया जिसके चलते उसे गंभीर चोट आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




