BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : प्रदेश में करेंट की चपेट में आने से एक और हाथी की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : प्रदेश में करेंट की चपेट में आने से एक और हाथी की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
Share

गरियाबंदप्रदेश में हाथियों की मौत एक गंभीर विषय बनता जा रहा है। आज फिर एक हाथी की करेंट लगने से मौत हो गई। 3 महीनो में प्रदेश में यह 13 वीं मौत है। गरियाबंद में एक हाथी की कल रात करंट लगने से मौत हो गई। मामला धवलपुर वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच चुका है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में देर रात्रि हुए गोलीकांड में पुलिस ने क्लब संचालक सहित 2 लोगों को किया गिरफ्तार

धवलपुर से लगे पारागांव में बीती रात एक हाथी की संदिग्ध मौत हो गई है, आज सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने हाथी को जमीन पर लेटे देखा तो इसकी सूचना वन विभाग दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए, डीएफओ मयंक अग्रवाल भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच चुके है।

पढ़ें : मैहर माता के दर्शन के लिए अब करने होंगे यह उपाय, जाने कैसे कर सकते हैं आप माता के दर्शन 


ग्रामीणों और वन विभाग के मुताबिक हाथी की मौत करंट लगने से हुई है, हाथी 11kv लाइन की चपेट में आ गया, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 20 से 22 हाथियों का एक झुंड बीते कुछ दिनों से इलाके में भ्रमण कर रहा है, उन्हीं में से एक हाथी की करंट लगने से मौत हुई है।
अभी तक जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक विद्युत विभाग की लापरवाही हाथी की मौत का बड़ा कारण बनी है। डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि 11 केवी का तार नीचे झूल रहा था जो हाथी की मौत का कारण बना। यदि लाइन निश्चित ऊंचाई पर होती तो शायद हाथी की जान नहीं जाती।
ऐसा नहीं है कि विद्युत विभाग को अपनी इस लापरवाही की जानकारी न हो, ग्रामीणों का दावा है कि इसको लेकर उन्होंने कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की है, लगातार शिकायत के बाद भी विभाग ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया, और आज इसका एक बड़ा नुकसान सामने आए हैं।



Share

Leave a Reply