बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 8वी, 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश हुआ जारी
रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कोरोना वायरस के चलते शिक्षा विभाग ने अब परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है। भारत के अधिकतर राज्यों के स्कूल कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी का ऐलान किया गया है।
जानिए पूरी खबर-
खबर मिल रही है की शिक्षा विभाग ने 8वी, 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि पहली बार 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न पर आयोजित की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया है।
आपको बता दे की सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार रात दिल्ली से लौटने के बाद कोरानावायरस को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद सरकार ने 31 मार्च तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया था।





