बिग न्यूज़ : चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक में हुक्का बार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से पुलिस का सघन अभियान चल रहा है। इसी क्रम में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने भी शहर में हुक्का बार की निरंतर चेकिंग करने, हुक्का बार को पुनः संचालित न होने सहित चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर 10 नवंबर को सायबर सेल ने सूचना के आधार पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित पीआर कालोनी में एक व्यक्ति कको मकान के पास हुक्का पिलाने के साथ ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करते रेंज हाथ पकड़ा है।
पुलिस ने बताया मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर एक व्यक्ति को हुक्का पिलाने की तैयारी करते, पाईंटर भेजकर हुक्का से संबंधित सामग्री का टेस्ट पर्चेस भी कराया, टेस्ट पर्चेस के दौरान उक्त व्यक्ति का हुक्का से संबंधित सामग्री की बिक्री करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम विमल जैन निवासी पीआर कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर का होना बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर विमल जैन ने अपने मकान में हुक्का से संबंधित सामग्रियों को रखना बताया, जिस पर मकान में जाकर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान मकान के कमरे में लाखों रुपए की हुक्का से संबंधित सामग्रियों का भण्डारण होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने मांग के आधार पर हुक्का बार में और लोगों को सामग्रियों की बिक्री करने के साथ ही लोगों को हुक्का पिलाना बताया गया। जिस पर आरोपी विमल जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के 110 नग हुक्का पाट, निकोटिन युक्त विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स 470 नग, हुक्का डण्डा फ्लेवर 500 नग, हुक्का नोजल 30 बोरी एवं हुक्का कोल की 35 पेटी जप्त कर आरोपी विमल जैन के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की गई।




