CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: राजधानी के कई हुक्का कैफों में पुलिस की दबिश

 बड़ी खबर: राजधानी के कई हुक्का कैफों में पुलिस की दबिश
Share

रायपुर। रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। पुलिस को सूचना मिली कि कई हुक्का कैफों में समय से अधिक देर तक हुक्का व खाना परोसा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर रायपुर सिटी एएसपी लखन पटले के नेतृत्व में राजधानी के वीआईपी रोड स्थित आधा दर्जन हुक्का कैफों में पुलिस ने दबिश दी।

दरअसल, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस को तय समय से अधिक देर तक हुक्का पिलाने की खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कई हुक्का कैफे से पुलिस ने हुक्कों की जब्ती की है। हुक्का कैफों में कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। 

एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित आधा दर्ज से अधिक कैफे में दबिश दी गई है। मिथ्या, डकार, और मोका जैसे कैफे 9 बजे के बाद भी ग्राहकों को खुलेआम हुक्का और खाना परोसा जा रहा था। एडिशनल एसपी ने कहा कि सभी कैफे संचालकों को समय पर बंद करने की हिदायत दी गई है। साथ ही डकार कैफे से हुक्का जब्त कर एक कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है।
 


Share

Leave a Reply