CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, 500 पौव्वा अवैध शराब तथा एक स्कूटी जब्त

 बड़ी खबर: लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, 500 पौव्वा अवैध शराब तथा एक स्कूटी जब्त
Share

भिलाई। लॉकडाउन के दौरान जब कलेक्टर द्वारा शराब दुकानों को खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है तब चोरी छिपे कोचियों के जरिए खुलेआम अवैध शराब का व्यापार गली -गली में चल रहा है। दुकाने बंद होने के बाद भी नशे की सामाग्री उपलब्ध होना जिला प्रशासन के लिए चिंता का बिषय होना चाहिए किन्तु जिम्मदार अधिकारियों के सक्रियता के चलते अवैध शराब पकडऩे का काम छावनी थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रेड की कार्रवाही कर एक मकान से 10 पेटी अंग्रेजी शराब तथा एक स्कूटी जब्त की है। 

मिली जानकारी के अनुसार छावनी पुलिस ने गस्त के दौरान 19 अप्रैल को कैम्प 01 नेहरु चौक देवांगन किराना स्टोर्स के पीछे सुभाष मराठी उर्फ सुभाष मेहरा 45 वर्ष के मकान में छापामारकर रेड की कार्रवाही के दौरान मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर के बताये पते पर पहूंचकर चेक किया जहां मकान का दरवाजा खुला हुआ पाया तथा मकान में कोई व्यक्ति नहीं होने की स्थिति पर मौके पर उपस्थित गवाह के समक्ष मकान के आंगन में खड़ी ग्रे रंग की स्कूटी ज्यूपिटर क्रमांक सीजी 07 बीडी 1944 को चेक किया तब डिक्की में 20 पौवा गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब मिला तथा आरोपी के घर अवैध रूप से शराब भंडारण करने की सूचना पर मकान की तलाशी लिया जहां 10 नग सफेद रंग के कार्टून मिले जिसे खोलकर चेक करने पर सभी कार्टूनो में 48-48 पौवा कुल 480 पौव्वा गोवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब भरा हुआ मिला। प्रत्येक पौव्वा में लगे लेबल में न्यू गोवा व्हीस्की 25, यू.पी. 180 एम.एल भरा हुआ सीलबंद हालत में जिसकी बाटलिंग विनायक डिसलरी प्राइवेट लिमिटेड प्लाट नं 81, 82 कुण्डइम इंडस्ट्रीयल स्टेट पोडा गोवा 403115 तथा फार सेल इन अरूणाचल प्रदेश ओनली नाट फ ार सेल इन गोवा लिखा हुआ मिला। मकान के अंदर कुल 500 पौव्वा अवैध शराब कीमत 1,00,000 तथा ग्रे रंग की स्कूटी ज्यूपिटर क्रमांक कीमत 60,000 कुल कीमत 1,60,000 रूपये को 19.04.2021 को 15.30 बजे गवाहो के समक्ष तलाशी पंचनामा तैयार जब्त की गई है तथा आरोपी सुभाष मराठी ऊर्फ  सुभाष मेहरा के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 


Share

Leave a Reply