CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG NEWS : एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद बेचने वाले पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई..

BIG NEWS : एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद बेचने वाले पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई..
Share

रायपुर : मामला राजधानी रायपुर से सामने आ रही है जहाँ पुलिस की टीम ने एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद बेचने वाले पर बड़ी कार्रवाई की है। रविभवन में स्थित एप्पल कंपनी की नकली मोबाइल और मोबाइल पावर बैंक बेचने वाले दुकानों पर गोलबाजार पुलिस ने कार्रवाई की। एप्पल कंपनी की विजिलेंस टीम के साथ पहुंची पुलिस ने दो दुकानों की तलाशी ली। पुलिस ने नकली उत्पाद बेचने के आरोप में दो दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के नाम विनय कृष्णानी और अशोक कुमार चेनानी है। पुलिस ने दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में एप्पल कंपनी के आईफोन, नकली मोबाइल कवर, एप्पल कंपनी के नकली लाइटिंग केबल, यूएसबी केबल, यूएसबी पावर एडाप्ट, एप्पल कंपनी के वायरलेस इयरफोन समेत भारी मात्रा में एप्पल कंपनी का नकली सामान जब्त किया गया। जब्त किये गए सामान की कीमत 1 लाख के करीब आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत मामला किया दर्ज किया है।

एप्पल कंपनी के विजिलेंस टीम में शामिल दो अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से गोलबाजार के रविभवन में कंपनी का नकली मोबाइल और एसेसरीज बेचने की जानकारी मिल रही थी। छत्तीसगढ़ में बिक्री कम होने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने जब पता लगाना शुरू किया तो उनको यह जानकारी मिली।
 



Share

Leave a Reply