बड़ी खबर रायपुर: हार्ट के इलाज के कराने आई महिला का सोते समय रुपये व मोबाईल चोरी
रायपुर। हार्ट का इलाज कराने 40 जुगाड़ बहन के घर आयी महिला का रुपये व मोबाईल किसी ने चोरी कर लिया। घटना की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद निवासी श्रीमती कुंती बंजारे 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि तबियत खराब होने की वजह से विगत 07 माह से पीडि़ता अपने माता पिता के घर जयश्री पोल्ट्री फार्म के पास रह रही है। प्रार्थिया का इलाज संकल्प हास्पिटल सरोना में करा रही है। हार्ट के इलाज के लिये 40 हजार रुपये की व्यवस्था कर इलाज कराने आई थी। तथा अपनी बहन को सहयोग के लिये धमतरी से अपने पास बुलायी है। 25 अप्रैल को रात्रि 11.30 बजे छत पर सोते समय 40 हजार रुपये को किताब में तथा एक वीवो कंपनी का मोबाईल फोन अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये को बाजू में रखकर सो गई थी। पास में ही परिवार के अन्य लोग सोये हुये थे। सुबह उठी तब किताब पैसा सहित गायब था व बाजू में रखा मोबाईल भी नही था। मोहल्ले में मकान का छत जुटा हुआ है,किसी ने छत के रास्ते आकर मोबाईल व रुपये चोरी कर लिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।




