बड़ी खबर : संबित पात्रा से शाम को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर पूछताछ करेगी रायपुर पुलिस
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को नोटिस ज़ारी कर टूलकिट मामले में रायपुर पुलिस रविवार शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि नोटिस पर साफतौर पर यह लिखा गया है कि पात्रा यदी नोटिस का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि एनसीयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समेत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह व अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को भी नोटिस ज़ारी कर 24 मई को घर पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है, जहां सिविल लाइन पुलिस की टीम मौलश्री विहार स्थित डॉ.रमन सिंह के निवास पर जाकर पूछताछ करेगी।




