बड़ी खबर: रायपुर में ढाई साल के मासूम से दुष्कर्म, गर्भ ठहरने के बाद मामला आया सामने
रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अचानक नाबालिग की तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तब डॉक्टरों ने पीडि़ता के परिजनों को बताया कि नाबालिग को दो माह का गर्भ ठहर गया है।
जिसके बाद लड़की ने मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए अपनी आप बीती बताई,इसके बाद थाने में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
वहीं, सिलतरा चौकी इलाके में एक मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। धरसींवा थाने में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफ आईआर दर्ज की है। सिलतरा चौकी पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था, तभी बच्ची ने चीख पड़ी। इस चीख को सुनकर बच्ची के घर वाले दौड़कर आ गए और बच्ची को उस बदमाश के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया




