नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: मरवाही उपचुनाव में ऋचा जोगी का भी नामांकन हुआ निरस्त

 बड़ी खबर: मरवाही उपचुनाव में ऋचा जोगी का भी नामांकन हुआ निरस्त
Share

रायपुर। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में स्क्रुटनी के बाद 17 अक्टूबर को ऋचा अमित जोगी का भी नामांकन निरस्त हो गया। इससे पहले उनके पति अमित जोगी का नामांकन पत्र निरस्त किया गया था। बता दें जनता कांग्रेस की प्रत्याशी विधायक ऋचा अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र 15 अक्टूबर 20202 को जिला छानबीन समिति द्वारा निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद भी उन्होंने नामांकन भरा। शनिवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में ऋचा जोगी के जाति प्रमाणपत्र पर आपत्ति की सुनवाई की। छानबीन समिति ने ऋचा जोगी के जाती प्रमाण पत्र निलंबित कर राज्य समिति को आगे जांच के लिए भेजा है। तब तक उनका प्रमाण पत्र का प्रभाव नही रहेगा। इस आधार पर मरवाही विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी से ऋचा जोगी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रत्याशी केके ध्रुव की तरफ से अधिवक्ता संदीप दुबे प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस विधि विभाग ने आपत्ति और बहस की एवं राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के उर्मिला मार्को प्रत्याशी की तरफ से सुदीप श्रीवास्तव ने बहस की।


Share

Leave a Reply