बड़ी खबर: रायपुर में फिर चाकू की नोक पर लुट पाट,आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। खाना लाने जा रहे युवक से तीन लड़कों ने चाकू मारकर 12 हजार रुपये लूट लिया। मामले की रिपोर्ट गंजथाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुनियादनगर भनपुरी खमतराई निवासी रोशन सिंह 21 वर्ष पिता जितेन्द्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी बस स्टैण्ड पण्डरी में बस बुकिंग का काम करता है।
05 जून को रात 9.10 बजे के करीब वह पण्डरी बस स्टैण्ड से खाना लाने मौदहापारा के रास्ते में शुभाषनगर शुलभ के पास दो लड़के पैदल आकर उसका बाईक रोके व बोलने लगे कहा जा रहा है। जिस पर खाना लाने जाने बताया,तब दोनों लड़कों ने मारपीट करने लगे तथा एक लड़का ने स्वयं को हाफिचउद्दीन बोलते हुए अपने पास रखा छोटा चाकू से कई बार उसके हाथ पर वार किया तथा पेट पर चाकू टिका अपने साथी को जाहिद खान तुम इसके जेब से पैसा निकाल लो बोला।
जिसके बाद उसके साथी ने जेब से 12 हजार रुपये व अधार कार्ड ,वाउचर लूट लिया। और जाते जाते आरोपी मेरा नाम जाहिद खान ,हाफिचउद्दीन मोदहापारा का रहने वाले है जा रिपोर्ट कर देना कहकर भाग गए। घर में परिवाजनों को घटना की जानकारी देने के बाद मामले की शिकायत 08 जून थाने में दर्ज करायी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।




