CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: रायपुर में 6 दिन बंद रहेगा मांस-मटन का विक्रय, देखें कब कब रहेंगे बंद

 बड़ी खबर: रायपुर में 6 दिन बंद रहेगा मांस-मटन का विक्रय, देखें कब कब रहेंगे बंद
Share

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में  04, 10, 11, 17, 19 व 21 सितंबर को मांस-मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 सितम्बर को पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस, 10 सितम्बर को श्रीगणेश चतुर्थी, 11 सितम्बर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस,17 सितम्बर को डोल ग्यारस,19 सितम्बर को श्री अनंत चतुर्दशी,21 सितम्बर 2021 को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा पर्व के पावन अवसरों पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि 04 सितम्बर  को पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस,10 सितम्बर को श्रीगणेश चतुर्थी,11 सितम्बर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस,17 सितम्बर को डोल ग्यारस,19 सितम्बर को श्रीअनंत चतुर्दशी,21 सितम्बर को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के पावन पर्व अवसरों पर किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। 04 सितम्बर को पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस,10 सितम्बर को श्रीगणेश चतुर्थी,11 सितम्बर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस, 17 सितम्बर को डोल ग्यारस,19 सितम्बर को श्रीअनंत चतुर्दशी, 21 सितम्बर को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के पावन पर्व अवसरों पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण / समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस/ मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का  व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मटन बाजारों में लगातार सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

 


Share

Leave a Reply