बड़ी खबर : रोड एक्सीडेन्ट में स्कूटी सवार दो की मौत, कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर | तेज रफ्तार कार की ठोकर से अलग-अलग थानाक्षेत्र में दो लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
पढ़ें : राजधानी रायपुर में फिर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार शंकर राव 45 वर्ष पिता अप्पा राव बीएम वाय चरौदा भिलाई 3 निवासी 20 दिसंबर को अपने परिचित के स्कूटी के पीछे बैठकर सिलतरा से रात 9.30 बजे अपने घर चरौदा जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने ग्राम कन्हेरा बाई पास रोड के पास एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते मृतक की सिर व शरीर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई व स्कूटी चला रहा चंदन सिंह को चोट लगी।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का कारोना रिपोर्ट की जांच व पोस्टमार्टम कराने के बाद घटना स्थल के पास लोगों व परिजनों से पुछताछ करने के बाद 26 दिसंबर को अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
इसी तरह सरोरा रायपुर निवासी रवि प्रसाद शुक्ला 52 वर्ष ने तिल्दा नेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 दिसंबर को शाम 7 बजे बहन सरोज तिवारी निवासी पुरानीबस्ती ने फोन पर बताया कि प्राथी के जीजा शिव कुमार तिवारी 55 वर्ष सीपत बिलासपुर से रायपुर स्कुटी क्रमांक सीजी 04 एलई 6943 से आते समय ग्राम बेमता के पास एक्सीडेन्ट हो गया है।
जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचने पर प्रार्थी के जीजा का स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। व स्कूटी में एक नेम प्लेट सीजी 04 एनई 0927 फंसा हुआ मिला,आस-पास के लोगों ने बताया कि यह नंबर प्लेट एक्सीडेन्ट करने वाली कार का है। 108 एंबुलेंस वाहन से शासकीय अस्पताल तिल्दा ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




