नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई स्कार्पियो वाहन, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

 बड़ी खबर: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई स्कार्पियो वाहन, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर
Share

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के चांदो रोड में बीती रात एक अनियंत्रित स्कार्पियो खड़ी ट्रक से जा टकराई और इस हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया वही 1 अन्य घायल युवक को उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अम्बिकापुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। 
 
दरअसल मुख्यालय के चांदो रोड में एसपी बंगले के सामने अनियंत्रित स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से टकरा गई यह टक्कर इतनी भयावह थी की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो में सवार चार युवकों में से 1 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई..वही मौके पर पहुँचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव व नागरिकों ने 3 युवकों को अस्पताल पहुँचाया जिसके बाद उपचार के दौरान 2 युवाओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और एक अन्य घायल युवक को अम्बिकापुर रिफर किया गया है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये युवक स्कार्पियो क्रमांक सीजी 13 एएफ 6431  में सवार होकर ग्राम ओबरी से अमडण्डा बारात शादी समारोह में जा रहे थे और इस हादसे में बलरामपुर निवासी 18 वर्षीय राहुल रजक पिता अशोक रजक,18 वर्षीय विष्णु पिता मुकेश घासी निवासी ग्राम टांगरमहरी,18 वर्षीय सूरज प्रजापति पिता अनिल प्रजापति टांगरमहरी के निवासी थे।


Share

Leave a Reply