बड़ी खबर: ब्लैक फंगस से प्रदेश में दूसरी मौत, एम्स रायपुर में कोरिया निवासी महिला की हुई मृत्यु
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बीच जहां ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है, वहीं इस बीमारी से प्रदेश में दूसरी मौत भी हुई है। एम्स रायपुर में भर्ती कोरिया निवासी एक महिला की ब्लैक फंगस से मौत हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ सिविल लाइन की रहने वाली करुणा वर्मा को एम्स रायपुर में भर्ती किया गया था। महिला कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ठीक हो गई थी। नोडल अधिकारी डॉ अजय बेहरा ने बताया का कोरिया जिले की निवासी महिला पांच दिन पहले भर्ती हुई थी, बढ़ते इनफेक्शन को देखते हुए मरीज का ऑपरेशन भी किया गया था, लेकिन कॉर्डियक अरेस्ट होने की वजह से मौत हो गई है। वर्तमान में एम्स रायपुर में ब्लैग फंगस से पीडि़त 61 मरीज भर्ती है, सभी का इलाज जारी है।




