CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: झाडिय़ों के पीछे मिली एक युवक की लाश से इलाके में फैली सनसनी

 बड़ी खबर: झाडिय़ों के पीछे मिली एक युवक की लाश से इलाके में फैली सनसनी
Share

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ नगर से महज सात से आठ किमी दूर मुरमुंदा के पास आज सुबह एक युवक की झाडिय़ों के पीछे लाश मिली. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गांव में युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ के वार्ड क्रं. दो दंतेश्वरी वार्ड निवासी युवक का शव आज सुबह मुरमुंदा के पास रोड के किनारे झाडिय़ों में पड़ा मिला. जिसकी सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव की पहचान की गई तो पता चला कि  युवक का नाम अविनाश रामटेके उम्र 24 वर्ष शाकिन डोंगरगढ़ वार्ड नं. 2 दंतेश्वरी वार्ड का रहने वाला है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के गर्दन, पेट और आंख के पास धारदार हथियार से वार किया गया है. पुलिस ने उक्त घटना में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Share

Leave a Reply