CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: रायपुर लॉकडाउन में स्मार्ट बाजार, मुर्गा दुकानों, डेयरी दुकान, फ़्रूट दुकान आलू दुकान आदि तत्काल सीलबंद

 बड़ी खबर: रायपुर लॉकडाउन में स्मार्ट बाजार, मुर्गा दुकानों, डेयरी दुकान, फ़्रूट दुकान आलू दुकान आदि तत्काल सीलबंद
Share

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों की टीमों ने जिला में प्रभावशील लॉकडाउन के नियमों का बाजार क्षेत्र में पूर्ण व्यवहारिक परिपालन करवाने के उद्देश्य से सघन अभियान चलाया ।

अभियान चलाकर विभिन्न दुकानों को लॉकडाउन नियमों का खुला उल्लंघन करते पाए जाने पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की | नगर निगम जोन 9 की टीम ने जोन के अंतर्गत जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में लॉकडाउन नियमों का खुला उल्लंघन किए जाने पर रिलायंस स्मार्ट बाजार को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की | 

जोन 9 ने दलदलसिवनी बाजार को निर्धारित समय के बाद खुला पाकर तत्काल बंद करवाया | जोन 7 की टीम ने महोबा बाजार कोटा रोड में जोन कमिश्नर एन. आर. रत्नेश की अगुवाई में राजा पोल्ट्री फार्म और ब्रायलर हाउस मुर्गा दुकान को तत्काल बंद करके सीलबंद करने की कार्यवाही की |

जोन 7 की टीम ने तात्यापारा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जमा भारी भीड़ को हटाने कोरोना प्रोटोकॉल नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की |जोन 2 की टीम ने जोन के अंतर्गत जोन कमिश्नर विनय मिश्रा के नेतृत्व में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर विजय आलू कम्पनी दुकान को ताला लगाकर तत्काल सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की | जोन 5 की टीम ने जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा के नेतृत्व में सुन्दर नगर रोड में अभिषेक डेयरी और डंगनिया रोड में लक्ष्मी डेयरी को लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं करने पर ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की| इसी प्रकार नगर निगम जोन 4 की टीम ने जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी की अगुवाई में जोन के तहत गणेशराम नगर मार्ग में लॉकडाउन नियम को तोड़े जाने पर व्यवसायी घनाराम साहू की दुकान और रहेजा फ़्रूट दुकान को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की | जोन 4 की टीम ने नगर घड़ी चौक बाबा गुरू घासीदास टाइम स्क्वायर में सुबह पोहा और चाय विक्रय करने टपरी चालू कर लॉकडाउन नियम तोड़ने पर उन्हें तत्काल कड़ाई के साथ बंद करवाया | गोलबाजार, शास्त्री बाजार में भी अभियान चलाकर लॉकडाउन नियम का परिपालन व्यवहारिक रूप से करवाए जाने सतत मॉनिटरिंग जोन कमिश्नर के नेतृत्व में की गई |

जोन 1 की टीम ने ख़मतराई, भनपुरी बाजार, जोन 8 ने हीरापुर, कबीर नगर रामनगर बाजार, जोन 5 की टीम ने दंतेश्वरी मंदिर चौक बाजार जोन 3 ने शंकर नगर बाजार, जोन 4 ने श्रीगणेश मंदिर बूढ़ापारा चौक बाजार को नियत समय के बाद भी खुले रहने पर जोन कमिश्नर की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर कड़ाई से हटाने की कार्यवाही कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का व्यवहारिक पालन करवाने के उद्देश्य से की |
 
 


Share

Leave a Reply